गाजियाबाद में एयरफोर्स डे से पहले रिहर्सल:हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर तिरंगा लेकर उड़ा हेलीकॉटर, पहली बार महिला ने थ्री नॉट थ्री ड्रिल को किया लीड
8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे है। एयरफोर्स डे से पहले मंगलवार को एयरफोर्स की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर रिहर्सल हुई। रिहर्सल सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चली। जिसमें एयरफोर्स के जवानों की आठ टुकड़ियां शामिल हुई। इनमें एक फ्लाइट लीडर समेत 35 जवान थे। पहली बार महिला एयरफोर्स कर्मी ने थ्री नॉट थ्री ड्रिल को लीड किया। रि

8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे है। एयरफोर्स डे से पहले मंगलवार को एयरफोर्स की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर रिहर्सल हुई। रिहर्सल सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चली। जिसमें एयरफोर्स के जवानों की आठ टुकड़ियां शामिल हुई। इनमें एक फ्लाइट लीडर समेत 35 जवान थे। पहली बार महिला एयरफोर्स कर्मी ने थ्री नॉट थ्री ड्रिल को लीड किया। रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद एयरफोर्स के हेलीकॉटर हवा में तिरंगा लेकर स्टेशन के ऊपर से उड़े। इस दौरान नीचे एयर फोर्स के जवान और अधिकारियों ने तिरंगे की सलामी ली। सभी ने नीली रंग की ड्रेस पहने हुए थे। एयर फोर्स के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी रिहर्सल देखने पहुंचे थे। एयरफोर्स की तरफ से यहां पर विमान और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल (SSM) एयर फोर्स डे के रिहर्सल में डिस्प्ले किया गया। इसे भारत के DRDO और रूस के NPO ने मिलकर तैयार किया है। तस्वीरें देखिए एयरफोर्स के रिहर्सल से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
