3 अक्टूबर 2026, 6:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घास कंपनी में लगी आग:सामान जलकर राख , फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के एफ-21 में सोमवार दोपहर घास बनाने वाली कंपनी शांति इंटरप्राइजेज में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और कंपनी में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने का अंदेशा है। घटना के बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बताया क

गाजियाबाद में घास कंपनी में लगी आग:सामान जलकर राख , फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के एफ-21 में सोमवार दोपहर घास बनाने वाली कंपनी शांति इंटरप्राइजेज में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और कंपनी में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने का अंदेशा है। घटना के बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर में कंपनी से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं तेजी से फैला और कंपनी के अंदर आग की लपटें दिखने लगीं। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि कंपनी के पीछे वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना है। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं है। फायर ब्रिगेड की जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चलेगा। आग तेजी से फैली, जिससे कंपनी में रखा बहुत सारा सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्सों को भी सुरक्षित रखने की कोशिश की, ताकि आग दूसरी फैक्ट्रियों तक न फैले। करीब तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई झुलसा या घायल नहीं हुआ है। आग पूरी तरह बुझने और कंपनी की जांच के बाद ही नुकसान का सही अनुमान लग पाएगा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का जायजा ले रही है। शुरुआती तौर पर वेल्डिंग से निकली चिंगारी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, इसकी पक्की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗