3 अक्टूबर 2026, 6:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में 27 साल के युवक को अगवा किया:लोनी में बीच सड़क पर पहले थप्पड़ बरसाए, इसके बाद जबरन कार में डालकर ले गए

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक युवक को अगवा करने का मामला सामने आया है। जहां लाल रंग की ब्रेजा कार सवार युवकों ने पहले बीच सड़क पर जमकर मारपीट की, उसके बाद जबरन कार में डालकर ले गए। बीच सड़क पर मारपीट और कार में अगवा करने की वीडियो भी समाने आई है। जहां परिवार और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले

गाजियाबाद में 27 साल के युवक को अगवा किया:लोनी में बीच सड़क पर पहले थप्पड़ बरसाए, इसके बाद जबरन कार में डालकर ले गए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक युवक को अगवा करने का मामला सामने आया है। जहां लाल रंग की ब्रेजा कार सवार युवकों ने पहले बीच सड़क पर जमकर मारपीट की, उसके बाद जबरन कार में डालकर ले गए। बीच सड़क पर मारपीट और कार में अगवा करने की वीडियो भी समाने आई है। जहां परिवार और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले कार की तलाश कर रही है। बताया गया है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यह है पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन गली नंबर 2 निवासी संदीप का एक युवती से अफेयर चल रहा है। जहां चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से बात कर मिलते थे। कुछ दिन पहले यह बात युवती के परिवार को पता चल गई। जिन्होंने युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी। बताया गया है कि 3 दिन पहले युवती संदीप के घर आई थी, इसी बात पर युवती के परिजन और अन्य युवक पहुंचे। जहां संदीप को कॉल करके घर के बाहर बुलाया। उसके बाद बीच रास्ते में मारपीट की और जबरन कार में डालकर ले गए। करीब आधा घंटे बाद संदीप की पिटाई कर उसे बंथला फ्लाईओवर के पास से फेंककर फरार हो गए। संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसके बेहरमी से पिटाई की है। पुलिस अब कार सवार युवकों की तलाश कर रही है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। आरोपी संदीप के घर से 1 किमी दूर के रहने वाले हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗