14 अक्टूबर 2026, 6:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गन्ने के खेत में पानी के बीच पड़ा मिला नवजात:बरेली में एक दिन का मासूम रोता मिला, ग्रामीण ने बचाया; चाइल्ड हेल्प केयर को सौंपा

बरेली में भुता थाना क्षेत्र के डडिया नवाजिश अली गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में पानी के बीच काले दुपट्टे में लिपटा नवजात मिला। खेतों में घास काटने जा रहे ग्रामीण पप्पू लाल को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा

गन्ने के खेत में पानी के बीच पड़ा मिला नवजात:बरेली में एक दिन का मासूम रोता मिला, ग्रामीण ने बचाया; चाइल्ड हेल्प केयर को सौंपा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में भुता थाना क्षेत्र के डडिया नवाजिश अली गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में पानी के बीच काले दुपट्टे में लिपटा नवजात मिला। खेतों में घास काटने जा रहे ग्रामीण पप्पू लाल को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चा फिलहाल स्वस्थ है। रोने की आवाज सुनकर खेत में पहुंचे ग्रामीण घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। पप्पू लाल पुत्र रामदास अपने साथियों के साथ खेतों में घास काटने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पानी भरे खेत में एक नवजात पड़ा मिला। पप्पू लाल ने साथियों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अपने घर ले आए। इसके बाद कुआंडांडा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर कराई जांच कुआंडांडा चौकी प्रभारी अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ सुबह करीब 10:30 बजे गांव पहुंचे। पुलिस नवजात को स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल बरेली ले गई। पुलिस के अनुसार, बच्चा करीब एक दिन का प्रतीत हो रहा है और प्राथमिक जांच में स्वस्थ पाया गया है। बाल संरक्षण व्यवस्था को सौंपा जाएगा इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि नवजात लड़का है। उसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए नियमानुसार बाल संरक्षण व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, बच्चे के मिलने की जानकारी के बाद उसे अपनाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने इच्छा जताई है। हालांकि, नवजात को गोद लेने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को खेत में किन परिस्थितियों में छोड़ा गया था और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗