6 अक्टूबर 2026, 4:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गोमती के तेज बहाव में बहा युवक, मौत:5 लोग बचाए गए, लेटे हनुमान मंदिर में 13 फीट भरा पानी ; गद्दे की नाव से चल रही

लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित फैजुल्लागंज में करीब 40 हजार घरों में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा है। 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। घरों में पानी घुसने के बाद लोग ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। कई परिवार नाव के सहारे पलायन कर रहे हैं। वहीं, इटौंजा के लासा गांव में बाढ़ के पानी में बहने से

गोमती के तेज बहाव में बहा युवक, मौत:5 लोग बचाए गए, लेटे हनुमान मंदिर में 13 फीट भरा पानी ; गद्दे की नाव से चल रही
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित फैजुल्लागंज में करीब 40 हजार घरों में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा है। 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। घरों में पानी घुसने के बाद लोग ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। कई परिवार नाव के सहारे पलायन कर रहे हैं। वहीं, इटौंजा के लासा गांव में बाढ़ के पानी में बहने से 19 साल के विमल कुमार की मौत हो गई। वह 6 दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में गया था। इनमें से 5 को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन विमल तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। गोमती का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। रिवरफ्रंट, हनुमंत धाम और चंद्रिका देवी मंदिर समेत कई तटीय इलाके पानी की चपेट में हैं। फैजुल्लागंज के कई मोहल्लों में सड़कें और घर पानी में डूबे हैं। नाव नहीं मिलने से परेशान एक बुजुर्ग ने जुगाड़ से गद्दे की नाव बना ली। वहीं, एक पिता अपने बेटे को कंधे पर बैठाकर बाढ़ के पानी से गुजरता नजर आया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में चोरी रोकने के लिए पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे कर फैजुल्लागंज समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। 2 तस्वीरें देखिए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗