2 अक्टूबर 2026, 4:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गोरखपुर में गांधी जयंती पर बच्चों का सफाई अभियान:रामगढ़ताल में किया श्रमदान, लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर में गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों ने रामगढ़ताल के नौकायन परिसर में सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर परिसर की सफाई की। साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और कूड़ेदान का इस्तेमाल करने की अपील की। सुबह ही बच्चे अलग-अलग समूहों में बंटकर पार्क, सड़क किनारे और पर्यटकों के घूमने वाली जगहों प

गोरखपुर में गांधी जयंती पर बच्चों का सफाई अभियान:रामगढ़ताल में किया श्रमदान, लोगों को किया जागरूक
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर में गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों ने रामगढ़ताल के नौकायन परिसर में सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर परिसर की सफाई की। साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और कूड़ेदान का इस्तेमाल करने की अपील की। सुबह ही बच्चे अलग-अलग समूहों में बंटकर पार्क, सड़क किनारे और पर्यटकों के घूमने वाली जगहों पर सफाई में जुट गए। हाथों में झाड़ू और कूड़ेदान लेकर बच्चों ने श्रमदान किया। बच्चों के साथ लोगों ने भी किया श्रमदान अभियान के दौरान बच्चों ने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनकी अपील पर कुछ लोग भी सफाई में हाथ बंटाते नजर आए। बच्चों ने कहा कि महात्मा गांधी साफ-सफाई पर विशेष जोर देते थे। अपने घर और आसपास को स्वच्छ रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रोजाना सफाई रखने की अपील रामगढ़ताल शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बच्चों की पहल को देखकर कई लोगों ने उनकी सराहना की और परिसर को साफ रखने में सहयोग का भरोसा दिया। बच्चों ने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सफाई को सिर्फ अभियान तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की आदत बनाया जाए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗