गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ में मौत:लखनऊ में दोस्त के साथ आया था, नशे की ओवरडोज की आशंका
लखनऊ के विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह गोरखपुर में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। शव के पास से पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिली हैं। पुलिस ने सिपाही के दोस्त पूछताछ की है। बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के भगौली कुआं डांडा गांव अंकित सिंह (26) 2025 बैच के सिपाही थे। इस दौरा

लखनऊ के विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह गोरखपुर में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। शव के पास से पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिली हैं। पुलिस ने सिपाही के दोस्त पूछताछ की है। बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के भगौली कुआं डांडा गांव अंकित सिंह (26) 2025 बैच के सिपाही थे। इस दौरान उनकी तैनाती गोरखपुर में थी। पुलिस के मुताबिक, अंकित रविवार को अपने दोस्त आदिल शाह के साथ गोरखपुर से विकासनगर आए थे। दोनों होटल टाउन इन में रुके थे। सोमवार सुबह आदिल सोकर उठा तो अंकित नहीं जागे। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उसने होटल मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद विकासनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए। दोस्त बोला- दोनों नशा करते थे पूछताछ में आदिल ने पुलिस को बताया कि वह और अंकित नशा करते थे। रविवार को होटल पहुंचने के बाद दोनों ने इंजेक्शन से नशा किया था। पुलिस को आशंका है कि नशे के ओवरडोज के कारण अंकित की मौत हुई है। अंकित के पिता मीनू सिंह की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी मां आशा देवी हैं। एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत की वजह नशे की ओवरडोज लग रही है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
