27 नवंबर 2026, 5:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा, लोग बोले- पार्किंग-रोड चौड़ी होने से कारोबार बढ़ गया

गोरखपुर के विरासत गलियारे में पड़ने वाली मस्जिद, मंदिर और लोगों के घरों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। धर्मशाला और जटाशंकर चौराहे के बीच करीब साढ़े किमी की दूरी में 3 मस्जिदें और 4-5 मंदिर हैं। अभी 80% दायरे में रंगाई का काम पूरा हो गया है। एक मस्जिद और दो मंदिर अभी भगवा रंग में रंगे गए हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सभी घ

गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा, लोग बोले- पार्किंग-रोड चौड़ी होने से कारोबार बढ़ गया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर के विरासत गलियारे में पड़ने वाली मस्जिद, मंदिर और लोगों के घरों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। धर्मशाला और जटाशंकर चौराहे के बीच करीब साढ़े किमी की दूरी में 3 मस्जिदें और 4-5 मंदिर हैं। अभी 80% दायरे में रंगाई का काम पूरा हो गया है। एक मस्जिद और दो मंदिर अभी भगवा रंग में रंगे गए हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सभी घरों, दुकानों, मंदिरों और मस्जिदों पर यह रंग काफी अच्छा लग रहा है। नए साल तक जब यह काम पूरा हो जाएगा तो पूरा इलाका और भी खूबसूरत नजर आएगा। भवनों के बाहरी हिस्से की दीवारों पर भगवा रंग, किनारों पर सफेद बॉर्डर और दरवाजों-खिड़कियों के फ्रेम काले रंग के रंगे जा रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में दुकानदारों ने कहा- पहले यहां जाम लगता था। अब सड़क चौड़ी हुई और पार्किंग बनाई गई तो जाम से राहत मिली है। ग्राहक बढ़े हैं, कारोबार भी बढ़ गया है। देखिए 2 तस्वीरें… विकास प्राधिकरण ने पहले लोगों से पेंटिंग की अपील की थी गोरखपुर विकास प्राधिकरण और मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने करीब 6 महीने पहले स्थानीय लोगों से एक रंग में पेंटिंग कराने की अपील की थी। कुछ लोगों ने खुद ही पेंटिंग कराई। हालांकि, आर्थिक स्थिति की वजह से सभी लोग ऐसा नहीं करा सके। इसके बाद विकास प्राधिकरण अब विरासत गलियारे में पेंटिंग करा रहा है। विरासत गलियारे में जब से दुकानें एक ही रंग में रंगकर सामने आई हैं, तब से यह आसपास के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट जैसा बन गया है। यहां लोग सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, कई लोग सोशल मीडिया पर विरासत गलियारे के निखरते स्वरूप की रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। काली पट्टी पर सफेद अक्षरों में होंगे दुकानों के नाम तय डिजाइन के मुताबिक, दुकानों पर काले रंग के साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर सफेद अक्षरों में दुकानों के नाम लिखे जाएंगे। एक जैसे रंग और बोर्ड से बाजार में एकरूपता आएगी। साथ ही पुरानी पहचान को बरकरार रखते हुए गलियारे को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है। दुकानदार बोले- रात में रोशनी के बीच नजारा और सुंदर होगा विरासत गलियारे में हो रहे बदलाव से दुकानदार खुश हैं। पांडेयहाता के दुकानदार मनीष कुमार पटवा ने कहा- बाजार का स्वरूप धीरे-धीरे बदल रहा है। विरासत गलियारा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह बहुत ही अच्छा और खूबसूरत प्रोजेक्ट है। शुरुआत में इसके निर्माण और चौड़ीकरण के दौरान दुकानदारों को थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन अब इसका फायदा भी दिखने लगा है। पहले कई व्यापारी और ग्राहक यहां आने से कतराते थे और दूसरे बाजारों में खरीदारी करने चले जाते थे। मनीष बोले- दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ गया मनीष ने कहा कि अब बंधु सिंह पार्किंग बनने से लोग आसानी से यहां अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इससे यहां के दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ा है। सबसे खूबसूरत बात यह है कि पूरा विरासत गलियारा भगवामय हो गया है। धर्मशाला से लेकर पांडेयहाता और नॉर्मल चौराहे तक पूरा विरासत गलियारा भगवा रंग में नजर आ रहा है। विरासत गलियारे में सभी इमारतें एक ही रंग में नजर आएंगी, चाहे वे मंदिर हों या मस्जिद। यहां धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी इमारतों को एक रंग में रंगने का प्रयास किया गया है। अभय मल्ल बोले- अब यहां जाम नहीं लगता हजारीपुर में फूल विक्रेता अभय प्रकाश मल्ल ने कहा- सड़क चौड़ीकरण के दौरान शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी दुकानदार व्यवस्थित हो गए हैं। पहले यहां गाड़ियों के जाम की समस्या रहती थी, लेकिन सड़क चौड़ी होने से अब जाम नहीं लगता। दूर-दूर से व्यापारी भी यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। विरासत गलियारा प्रोजेक्ट को जानिए
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗