ग्रेटर नोएडा में गैस पाइपलाइन लीक, भीषण आग लगी:दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई, कोई हताहत नहीं; खुदाई के दौरान हादसा
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 इलाके में सोमवार शाम आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे आईएसएबी स्कूल के पास पुस्ता रोड पर हुई। प्राधिकरण की ओर से चल रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही आ

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 इलाके में सोमवार शाम आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे आईएसएबी स्कूल के पास पुस्ता रोड पर हुई। प्राधिकरण की ओर से चल रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही आईजीएल की गैस पाइपलाइन टूट गई थी। इससे गैस का रिसाव शुरू हुआ और आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने गैस सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। आईजीएल की टीम ने टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक किया, जिसके बाद गैस सप्लाई सामान्य हो गई। शुरुआती जांच में खुदाई को ही पाइपलाइन टूटने की वजह बताया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗