2 अक्टूबर 2026, 5:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग को हटाने की मांग पर सपा का मार्च:8 अक्टूबर को अम्बेडकर तिराहा से गांधी प्रतिमा तक होगा, संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ होगा

इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंद

चुनाव आयोग को हटाने की मांग पर सपा का मार्च:8 अक्टूबर को अम्बेडकर तिराहा से गांधी प्रतिमा तक होगा, संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ होगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन आगे बढ़ाया जा रहा है। 30 सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में आगे की कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसी क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 8 अक्टूबर 2026 तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वोट बचाओ देश बचाओ मार्च आयोजित किया जाएगा। विधानसभावार होंगी संगठन की बैठकें जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभावार संगठन की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर विशाल मार्च निकाला जाएगा। अम्बेडकर प्रतिमा से शुरू होगा मार्च 8 अक्टूबर को विशाल मार्च अम्बेडकर तिराहा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगा। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नुमाइश परिसर पहुंचेगा। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 326 का होगा पाठ गांधी प्रतिमा के सामने सभी कार्यकर्ता राष्ट्रगान गाएंगे। इसके बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से सामूहिक पाठ किया जाएगा। अनुच्छेद 326 सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से जुड़ा है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन का समापन किया जाएगा। चुनाव आयोग पर सांसद ने लगाए आरोप सपा के इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि चुनाव आयोग वोट चोर है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से जनता का वोट चोरी किया गया और डाका डाला गया। उन्होंने कहा कि अब देश और युवा जाग चुका है। 2027 के चुनाव को लेकर कही बात जितेंद्र दोहरे ने कहा कि उनकी लड़ाई 2027 में वोट चोरी, नोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इनकी सभी चोरियां उजागर हो गई हैं और जनता अब इन्हें बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और जनता संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा को अब हटना पड़ेगा और समाजवादी पार्टी आ रही है। इस मौके पर महासचिव वीरू भदौरिया, सर्वेश शाक्य, उदयभान यादव, के.पी सिंह शाक्य आदि नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗