जौनपुर में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान:हर घंटे तीन बार ट्रिपिंग, 18 की जगह सिर्फ 7-8 घंटे मिल रही बिजली
जौनपुर के मुफ्तीगंज क्षेत्र के घुरहपुर, बेलाव, विजयपुर, आजादनगर, शिवनगर और सूरतपुर समेत कई गांवों में अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। बिजली आने के बाद भी हर घंटे करीब तीन बार ट्रिपिंग हो रही है, जिससे पंखे, कूलर और पानी की मो

जौनपुर के मुफ्तीगंज क्षेत्र के घुरहपुर, बेलाव, विजयपुर, आजादनगर, शिवनगर और सूरतपुर समेत कई गांवों में अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। बिजली आने के बाद भी हर घंटे करीब तीन बार ट्रिपिंग हो रही है, जिससे पंखे, कूलर और पानी की मोटर नहीं चल पा रही हैं। ग्रामीण लक्ष्मण प्रसाद, नीरज, लाला प्रमोद और श्रीकांत यादव ने बताया कि सरकार ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है, लेकिन उनके क्षेत्र में मुश्किल से सात-आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग ने परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है। रात में बिजली गुल रहने से गर्मी के बीच लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। पंखे और कूलर बंद रहने से घरों में उमस और गर्मी बनी रहती है। सिंचाई और पानी की व्यवस्था भी प्रभावित लगातार बिजली न मिलने का असर खेती और पीने के पानी की व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। किसान सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली न रहने से पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही है। शिकायतों के बाद भी समस्या बरकरार ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती और ट्रिपिंग को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। लगातार कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। अवर अभियंता गुलाब प्रजापति ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग समस्या के समाधान के लिए काम कर रहा है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
