जमीन विवाद में महिला और मां से मारपीट, घर में:कोर्ट के आदेश पर गोल्हौरा में 2 नामजद पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसकी मां से मारपीट, गाली-गलौज और घर की दीवार तोड़ने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में बरगदवा निवासी नाजमा खातून पत्नी महफूजुर्रहमान

सिद्धार्थनगर में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसकी मां से मारपीट, गाली-गलौज और घर की दीवार तोड़ने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में बरगदवा निवासी नाजमा खातून पत्नी महफूजुर्रहमान और सद्दाम पुत्र अब्दुल हई को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता उम्मे कुलसुम के अनुसार घटना 5 जुलाई 2026 की शाम करीब चार बजे की है। उम्मे कुलसुम के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर नाजमा खातून और सद्दाम ने उसकी मां सहीमुननिशा के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने सहीमुननिशा से मारपीट की। इसके बाद उम्मे कुलसुम के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। घर की दीवार तोड़ने का भी आरोप शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी दीवार भी तोड़ दी। घटना के बाद उम्मे कुलसुम ने गोल्हौरा थाने और पुलिस कप्तान को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा उम्मे कुलसुम का कहना है कि थाने और पुलिस कप्तान से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 17 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

