2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

ज्योति खुड़िया में आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर:मरीजों की जांच कर दी निशुल्क दवाएं, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर

मैनपुरी में ज्योति खुड़िया नगर पंचायत में आयुष विभाग ने 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसका मकसद सिर्फ बीमारियों का इलाज नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ दिनचर्या, खान-पान और योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक करना था। शिविर में मरीजों की जांच की गई और उनकी बीमारी के हिसाब से निशुल्क दवाएं दी

ज्योति खुड़िया में आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर:मरीजों की जांच कर दी निशुल्क दवाएं, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मैनपुरी में ज्योति खुड़िया नगर पंचायत में आयुष विभाग ने 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसका मकसद सिर्फ बीमारियों का इलाज नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ दिनचर्या, खान-पान और योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक करना था। शिविर में मरीजों की जांच की गई और उनकी बीमारी के हिसाब से निशुल्क दवाएं दी गईं। इसके अलावा, जन जागरूकता सेमिनार और योग शिविर के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम 11वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव, महानिदेशक और निदेशक आयुष विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन मैनपुरी के अधिकारियों के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी मैनपुरी डॉ. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और योग से जुड़ी कई बातें बताई गईं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विघरई के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह चंदेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है कि लोग बीमारी होने के बाद इलाज कराने के साथ-साथ बीमारी से बचाव के उपाय भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। संतुलित खान-पान, नियमित दिनचर्या और योग जैसी चीजें स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करती हैं। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को कहा। ज्योति खुड़िया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने संतुलित आहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योग प्रशिक्षक मनोज कुमार और योग सहायक देवेंद्र सिंह ने लोगों को कई योगाभ्यास करवाए। इसमें खड़े होकर और बैठकर किए जाने वाले आसन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास शामिल था। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रोग के अनुसार औषधियां वितरित कीं। आयुष विभाग की ओर से लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ, कृष्ण लाल, भीकम सिंह, अर्जुन, संतोष और अनार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗