जलती चिता पर मीट पकाने के 3 आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में नशे में चिता की आग पर रखी थी मीट की थाली
शाहजहांपुर में जलती चिता पर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने शराब के नशे में मीट पकाने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके तंत्र-मंत्र से जुड़े होने की पुष्टि

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने शराब के नशे में मीट पकाने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके तंत्र-मंत्र से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई। नशा उतरने के बाद आरोपियों ने अपनी गलती मानी और माफी मांगने लगे। पुलिस ने उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। मामला पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव का है। अंतिम संस्कार के बाद चिता पर पक रहा था मीट घटना रविवार दोपहर की है। नत्थापुर गांव निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल की मौत के बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद उनके बेटे वीरपाल जलती चिता देखने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि चिता की आग पर मीट पक रहा है और तीन लोग शराब के नशे में बैठे हैं। वीरपाल ने रिश्तेदारों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य बाइक से फरार हो गए। वीरपाल ने उनकी पहचान कर ली थी। इसके बाद उन्होंने रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। मौके पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुवायां थाने की पुलिस ने नत्थापुर तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे शराब के नशे में थे और मीट खाने का मन हुआ था। इसी दौरान उन्होंने मीट की डेगची चिता की आग पर रख दी। घटना के बाद आरोपियों के तांत्रिक होने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुवायां प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
