1 नवंबर 2026, 12:47 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

झांसी में चूहे को बांधकर जिंदा जलाया…VIDEO:गेट पर लटकाकर पेट्रोल डाला, फिर आग लगाई, 4 युवकों पर FIR

झांसी में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 4 युवकों ने मिलकर एक चूहे को जिंदा जला दिया। युवकों ने पहले उसे पकड़ा और रस्सी से बांधा। इसके बाद लोहे के गेट पर लटका दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवकों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। आग लगने के कुछ देर बाद रस्सी टूट गई। चूहा बचने के लिए इधर-उधर दौड़ा और जलने से

झांसी में चूहे को बांधकर जिंदा जलाया…VIDEO:गेट पर लटकाकर पेट्रोल डाला, फिर आग लगाई, 4 युवकों पर FIR
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
झांसी में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 4 युवकों ने मिलकर एक चूहे को जिंदा जला दिया। युवकों ने पहले उसे पकड़ा और रस्सी से बांधा। इसके बाद लोहे के गेट पर लटका दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवकों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। आग लगने के कुछ देर बाद रस्सी टूट गई। चूहा बचने के लिए इधर-उधर दौड़ा और जलने से उसकी मौत हो गई। घटना 29 अक्टूबर की है। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने चारों युवकों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखें चार तस्वीरें… पिंजरे लगाकर पकड़ा चूहा पुलिस ने बताया- आरोपियों ने पिंजरा लगाकर एक चूहे को पकड़ा था। इसके बाद कोतवाली के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी में रहने वाले जीशान कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी और शफीक कुरैशी ने चूहे को एक रस्सी से बांध दिया। फिर डंडे मारे। इसके बाद उसे लोहे के गेट पर लटका दिया। यहां जुनैद कुरैशी पुत्र सफीक कुरैशी ने बोतल से चूहे पर पेट्रोल डाला और फिर माचिस की तीली से आग लगाकर चूहे को जिंदा जिला दिया। इस दौरान आशिफ कुरैशी पुत्र आबाद कुरैशी ने मोबाइल में वीडियो बनाया। उसने भी चूहे को जलाने की बात कही। वीडियो वायरल होने पर एक्शन आरोपियों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के डिटेल जुटाई। इसके बाद दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी जुनैद कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। समिति ने कार्रवाई की मांग की चूहे को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपियों की हर जगह आलोचना हो रही है। श्री महाकाल गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- दरबार लगाने वाले काली सरकार पर रेप की FIR:झांसी से 12 साल के बच्चे को अगवा किया, फिर हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले जाकर कुकर्म झांसी में काली सरकार के नाम से दरबार लगाने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज अब रेप के मामले में फंस गया। उस पर 12 साल के बच्चे को अगवा कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। वो परिजनों को बिना बताए बच्चे को हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले गया और दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗