झांसी में मंगेतर ने गर्लफ्रैंड संग भेजी अश्लील वीडियो:तनाव में फंदे पर लटकी युवती, पिता बोले-रिश्ता तोड़ने के लिए बेटी को टॉर्चर कर रहा था
झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के चांद गेट बाहर इलाके में मंगलवार सुबह 24 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी अगले साल दिसंबर में होनी थी। परिजनों का आरोप है कि उसका मंगेतर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बनाई गई अश्लील फोटो और वीडियो उसे भेज रहा था। साथ ही, रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। इससे युवती तनाव में थी। मृत

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के चांद गेट बाहर इलाके में मंगलवार सुबह 24 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी अगले साल दिसंबर में होनी थी। परिजनों का आरोप है कि उसका मंगेतर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बनाई गई अश्लील फोटो और वीडियो उसे भेज रहा था। साथ ही, रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। इससे युवती तनाव में थी। मृतका की पहचान छाया के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छाया ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले हर्ष बग्गन पुत्र सुखनंदन बग्गन को अपना मंगेतर बताया है। कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह छाया घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो छाया रस्सी के फंदे से लटकी मिली। छाया के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से उसका मंगेतर उसे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ली गईं अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा था। इससे वह तनाव में थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। छाया की बहन सपना ने बताया- मेरी बहन दो-तीन दिन से ठीक से खाना-पीना नहीं खा रही थी। परसों-नरसों रात करीब डेढ़ बजे वह रो रही थी। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि उसका मंगेतर अलग-अलग लड़कियों के साथ डांडिया खेलने जाता है। उसने उसे दो-तीन बार ऐसा करते हुए पकड़ा था। बहन ने बताया कि उसका मंगेतर दूसरी लड़की को अपने दूसरे घर भी लेकर गया था। उस लड़की के साथ की वीडियो भी उसके फोन में थी। वह उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। फरवरी और होली के समय भी ऐसा हुआ था। हमने उसे समझाया था कि सगाई हो चुकी है, अब वह ऐसा न करे। हमने लड़के की बहन और मां को भी इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने उसे समझाने के बजाय कहा कि शादी के बाद वह सुधर जाएगा। मेरी बहन इसी बात को लेकर तनाव में थी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗