झांसी में युवक ने सुसाइड किया:26 दिन पहले खेत पर जाकर जहर खाया था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने 4 अक्टूबर को खेत पर जाकर जहर खा लिया था। इलाज के दौरान आज शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव का है। तबीयत बिगड़ती चली गई मृतक का नाम भगवान दास राजपूत (40) पुत्र लक्ष्मण राजपू

झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने 4 अक्टूबर को खेत पर जाकर जहर खा लिया था। इलाज के दौरान आज शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव का है। तबीयत बिगड़ती चली गई मृतक का नाम भगवान दास राजपूत (40) पुत्र लक्ष्मण राजपूत था। वह बबीना के खजराहा बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने बताया कि भगवान दास खेती किसानी करता था। उसके एक बेटी और एक बेटा है। बेटी राखी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा राज अविवाहित है। भगवान दास किसी बात को लेकर कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। 4 अक्टूबर को खेत पर जाकर उन्होंने जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने खेत पर बेसुध देखा तो परिजनों को जानकारी दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 3 निजी अस्पतालों के बाद परिजनों ने भगवान दास को 3 दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗