3 अक्टूबर 2026, 2:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

टिन्नू और रिटायर्ड बैंककर्मी की अर्जी पर सुनवाई आज:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की जमानत का मामला

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों में रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अर्जी पर आज विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने कल अर्जी पर सुनवाई करते हुए 30 सितंबर की तारीख तय की थी। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के अवकाश मे

टिन्नू और रिटायर्ड बैंककर्मी की अर्जी पर सुनवाई आज:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की जमानत का मामला
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों में रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अर्जी पर आज विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने कल अर्जी पर सुनवाई करते हुए 30 सितंबर की तारीख तय की थी। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के अवकाश में होने के कारण अर्जी प्रभारी न्यायाधीश के समक्ष पेश की गई। इससे पहले आरोपियों की जमानत अर्जी 5 सितंबर को दाखिल हुई थी, जिसे 25 सितंबर को निरस्त कर दिया गया था। 23 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल होने के बाद नई जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई है। इसमें आरोप पत्र में लगाए गए आरोपी को आधार बनाया गया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗