ट्रैक्टर-मैक्स की टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग:हाथरस में आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, आगरा रोड पर लंबा जाम लगा
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर बरोस और सीस्ता के बीच मंगलवार रात करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स पिकअप में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलि

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर बरोस और सीस्ता के बीच मंगलवार रात करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स पिकअप में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मैक्स में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के कारण आगरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सादाबाद से आलू लादकर आगरा जा रहा था ट्रैक्टर पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर सादाबाद से आलू लादकर आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से मैक्स पिकअप हाथरस की ओर आ रही थी। बरोस और सीस्ता के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद मैक्स पिकअप में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया।
क्रेन से सड़क से हटाए दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हादसे के बाद आगरा रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप को सड़क से हटाया गया। वाहनों के हटने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होने से पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗