3 अक्टूबर 2026, 5:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'डीएम अंकल पापा से बात नहीं होती, टावर लगवा दीजिए':सोनभद्र में 5 साल की बच्ची हाथ जोड़कर बोली, कॉल करने 1KM दूर जाते हैं

सोनभद्र में 5 साल की एक बच्ची ने हाथ जोड़कर डीएम से अपनी बात कही। बच्ची ने वीडियो जारी कर कहा- अंकल पापा से मोबाइल पर बात नहीं हो पाती है। वह बाहर रहते हैं। गांव में नेटवर्क बहुत खराब है। प्लीज इसे ठीक करा दीजिए। बच्ची का ये वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे सामने आया। वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया, इसे लेकर जानकारी नहीं है। बच्ची छुट्ट

'डीएम अंकल पापा से बात नहीं होती, टावर लगवा दीजिए':सोनभद्र में 5 साल की बच्ची हाथ जोड़कर बोली, कॉल करने 1KM दूर जाते हैं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सोनभद्र में 5 साल की एक बच्ची ने हाथ जोड़कर डीएम से अपनी बात कही। बच्ची ने वीडियो जारी कर कहा- अंकल पापा से मोबाइल पर बात नहीं हो पाती है। वह बाहर रहते हैं। गांव में नेटवर्क बहुत खराब है। प्लीज इसे ठीक करा दीजिए। बच्ची का ये वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे सामने आया। वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया, इसे लेकर जानकारी नहीं है। बच्ची छुट्टियों में अपने गांव आई हुई है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने मोबाइल नेटवर्क को 2-जी से 4-जी करने की बात कही है। मामला नगवां विकासखंड का है। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा- सरायगढ़ गांव में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा। अब पूरा मामला विस्तार से… वीडियो में दिख रही बच्ची का नाम आनवी पटेल है। वह रॉबर्ट्सगंज के हेलो किड्स स्कूल में UKG में पढ़ती है। आनवी का पूरा परिवार रॉबर्ट्सगंज में ही रहता है। उसके पिता विकास पटेल रॉबर्ट्सगंज के प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। मां रेनू प्रिया पटेल हाउस वाइफ हैं। छुट्टियों में परिवार रॉबर्ट्सगंज से 60 किमी दूर अपने पैतृक गांव सरायगढ़ आता है। इन दिनों आनवी अपने परिवार के साथ गांव आई हुई है। यहां नेटवर्क न होने के कारण उसे पिता से बात करने में परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए आनवी के परिजनों ने ही यह वीडियो बनाया है। वीडियो में आनवी हाथ जोड़कर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से गांव में नेटवर्क लगवाने की बात कह रही है। वह कहती है- डीएम अंकल, मेरे गांव सरायगढ़ में मोबाइल का नेटवर्क लगवा दीजिए। मेरे पापा बाहर रहते हैं, हम उनको कॉल नहीं कर पाते हैं। प्लीज डीएम अंकल! अफसर बोले- गांव में अब 4G की तैयारी BSNL के SDO धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया- डीएम के निर्देश पर सरईगढ़ गांव का सर्वे कराया गया है। गांव में अभी 2G नेटवर्क उपलब्ध है। इसे बढ़ाकर 4G करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सीनियर अफसरों को लेटर भेजा गया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में छात्रा का पीछा किया, छेड़खानी की: विरोध किया तो युवक ने थप्पड़ मारा, कॉलेज जाते समय सुनसान गली की वारदात मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। युवक ने छात्रा को धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। शुक्रवार दोपहर घटना के दो वीडियो सामने आए। पहले वीडियो में युवक छात्रा का पीछा करता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗