2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी ने बुढ़वा मंगल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया:ठड़ेश्वरी और मंशापूर्ण मंदिर का निरीक्षण, सुबह से ही दर्शन को लगी भीड़

जालौन में बुढ़वा मंगल के मौके पर मंगलवार को जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे थे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कई बड़े मंदिरों का निरीक्षण कर इंतज

डीएम-एसपी ने बुढ़वा मंगल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया:ठड़ेश्वरी और मंशापूर्ण मंदिर का निरीक्षण, सुबह से ही दर्शन को लगी भीड़
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जालौन में बुढ़वा मंगल के मौके पर मंगलवार को जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे थे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कई बड़े मंदिरों का निरीक्षण कर इंतजाम देखे। डीएम और एसपी ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर समेत दूसरे बड़े धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखी। अधिकारियों ने वहां तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही भीड़ को काबू करने और लोगों को आसानी से दर्शन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी समीर ने अधिकारियों से कहा कि बुढ़वा मंगल पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंदिरों में एंट्री और एग्जिट की तय व्यवस्था का ठीक से पालन हो। इसके साथ ही भीड़ को संभालने, पीने के पानी, साफ-सफाई और दूसरी जरूरी सुविधाओं की पूरी व्यवस्था हो। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों पर लगातार नजर रखने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों और भीड़ वाली जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से शांति से दर्शन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। अधिकारियों की देखरेख में मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ संभालने के इंतजाम ठीक रखने की कोशिश की गई।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗