22 अक्टूबर 2026, 7:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

डीएम ने शिव पुराण कथा स्थल का जायजा लिया:बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं, पार्किंग, हेलीपैड, मेडिकल शिविर और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

उन्नाव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली शिव पुराण महाकथा की तैयारियों का जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को जायजा लिया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह भी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य मंच, हेलीपैड, पार्किंग, भोजन, शौचालय, मेडिकल शिविर, बिजली सुरक्षा,

डीएम ने शिव पुराण कथा स्थल का जायजा लिया:बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं, पार्किंग, हेलीपैड, मेडिकल शिविर और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उन्नाव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली शिव पुराण महाकथा की तैयारियों का जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को जायजा लिया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह भी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य मंच, हेलीपैड, पार्किंग, भोजन, शौचालय, मेडिकल शिविर, बिजली सुरक्षा, वीआईपी गैलरी, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। उन्होंने पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की तैयारियों की भी समीक्षा की। डीएम ने मेडिकल शिविर में पर्याप्त दवाएं, पार्किंग व हेलीपैड की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा। बिजली लाइनों की जांच और खुले तार न होने के निर्देश दिए। पर्याप्त शौचालय और सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया। भीड़ प्रबंधन की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और बाहरी फोर्स की भी मांग की गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗