3 अक्टूबर 2026, 5:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

डीएम ने EVM वेयर हाउस का निरीक्षण किया:आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा में व्यवस्थाएं देखीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे

मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में बने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस निरीक्षण में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में मौजूद रहे। उन्होंने भी व्यवस्था में सुधार के बिंदु डीएम के समक्ष रखें। निरीक्षण के दौरान जिला

डीएम ने EVM वेयर हाउस का निरीक्षण किया:आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा में व्यवस्थाएं देखीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में बने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस निरीक्षण में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में मौजूद रहे। उन्होंने भी व्यवस्था में सुधार के बिंदु डीएम के समक्ष रखें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों मौजूद रहे। कोई भी समस्या आए तो तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दी जाए। डीएम ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी वेयरहाउस के सभी प्वाइंटों पर है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से वार्तालाप भी की गई। जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) नवीन चंद्र, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗