25 नवंबर 2026, 2:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

डमरू-बांसुरी की धुन से कम हो रही प्रसव पीड़ा:हैलट के जच्चा बच्चा अस्पताल में गर्भवती को दी जा रही म्यूजिक थैरेपी

प्रसव के दौरान होने वाला दर्द गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती होता है। कई बार लेबर पेन 8 से 9 घंटे तक चलता है। इस दौरान महिलाओं को दर्द के साथ मानसिक तनाव और एंग्जाइटी का भी सामना करना पड़ता है। इसे कम करने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में अनूठी पहल की गई है। यहां गर्भवती महिलाओं को प्रसव क

डमरू-बांसुरी की धुन से कम हो रही प्रसव पीड़ा:हैलट के जच्चा बच्चा अस्पताल में गर्भवती को दी जा रही म्यूजिक थैरेपी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रसव के दौरान होने वाला दर्द गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती होता है। कई बार लेबर पेन 8 से 9 घंटे तक चलता है। इस दौरान महिलाओं को दर्द के साथ मानसिक तनाव और एंग्जाइटी का भी सामना करना पड़ता है। इसे कम करने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में अनूठी पहल की गई है। यहां गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान डमरू और बांसुरी का इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक हल्की आवाज में सुनाया जा रहा है। शुरुआती अनुभव में सामने आया है कि म्यूजिक थेरेपी लेने वाली महिलाओं में दर्द का एहसास, मानसिक तनाव और एंग्जाइटी अपेक्षाकृत कम रही। दो समूहों में बांटकर किया जा रहा प्रयास अस्पताल में इस पहल के तहत गर्भवती महिलाओं के दो समूह बनाए गए हैं। पहले समूह की महिलाओं को लेबर पेन शुरू होने से लेकर डिलीवरी तक डमरू और बांसुरी की मधुर धुन सुनाई जाती है, जबकि दूसरे समूह को सामान्य प्रक्रिया के तहत रखा गया है। दोनों समूहों के अनुभवों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, म्यूजिक सुनने वाली महिलाओं में प्रसव के दौरान अनावश्यक मानसिक तनाव कम देखने को मिला है। इससे उन्हें दर्द के दौरान मानसिक रूप से शांत रखने में मदद मिल रही है। दवाओं के साथ संगीत से राहत देने की कोशिश हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल की एचओडी डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि गर्भवती महिला अस्पताल पहुंचती है तो उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी होती है। यह दर्द 8 से 9 घंटे तक चल सकता है। इस दौरान दवाओं के अलावा दूसरे तरीकों से भी दर्द और तनाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है। म्यूजिक थेरेपी इसी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं की एंग्जाइटी और पेन परसेप्शन यानी दर्द महसूस करने की तीव्रता को कम करने में मदद करना है। तनाव और घबराहट कम हुई डॉ. प्रतिमा ने बताया कि पहली बार कॉन्ट्रैक्शन शुरू होने से लेकर डिलीवरी होने तक काफी समय लग सकता है। इस दौरान महिलाओं को डमरू और बांसुरी का इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुनाया जाता है। यह रिलैक्सिंग म्यूजिक है। जिन महिलाओं को संगीत सुनाया जा रहा है, उनमें मानसिक तनाव और अनावश्यक घबराहट कम देखने को मिली है। दोनों समूहों के परिणामों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि प्रसव के दौरान म्यूजिक थेरेपी के प्रभाव को समझा जा सके।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗