6 अक्टूबर 2026, 6:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

डालीगंज में ग्रीन कॉरिडोर के पास पानी का रिसाव:LDA ने जांची मौके की स्थिति, स्ट्रक्चर को नुकसान नहीं

लखनऊ के डालीगंज चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर के नजदीक पानी के रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलडीए ने मौके का निरीक्षण कराया। वीडियो में पानी के बहाव से मिट्टी कटने और ग्रीन कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। एलडीए की अभियंत्रण टीम ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि पानी के रिसाव से ग्रीन क

डालीगंज में ग्रीन कॉरिडोर के पास पानी का रिसाव:LDA ने जांची मौके की स्थिति, स्ट्रक्चर को नुकसान नहीं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के डालीगंज चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर के नजदीक पानी के रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलडीए ने मौके का निरीक्षण कराया। वीडियो में पानी के बहाव से मिट्टी कटने और ग्रीन कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। एलडीए की अभियंत्रण टीम ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि पानी के रिसाव से ग्रीन कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। बैरल नंबर-14 के आउटलेट से निकलता है पानी एलडीए के मुताबिक डालीगंज चौराहे के पास बैरल नंबर-14 के नजदीक ग्रीन कॉरिडोर की एप्रोच रोड है। बैरल नंबर-14 की आउटलेट पाइप एप्रोच रोड के पास मर्ज होती है, जहां से पानी का डिस्चार्ज होता है। पानी की निकासी को बेहतर करने के लिए इस आउटलेट पाइप को बढ़ाकर नदी के पास तक ले जाने का प्रस्ताव है। इस काम के लिए एलडीए की ओर से 2 जुलाई 2026 को नगर निगम को 76 लाख रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की जा चुकी है। अतिरिक्त हिस्से में हुई मिट्टी की कटान वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एलडीए की टीम ने मौके पर जांच की। निरीक्षण में सामने आया कि पानी के बहाव से जो मिट्टी की कटान दिखाई दे रही है, वह ग्रीन कॉरिडोर के स्लोप से अलग अतिरिक्त क्षेत्र में है। इससे ग्रीन कॉरिडोर के मुख्य स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एलडीए ने मामले की जानकारी नगर निगम को भी दे दी है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से जिस हिस्से में मिट्टी की कटान हुई है, वहां स्टोन पिचिंग का काम कराया जा रहा है, ताकि आगे मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗