तेंदुआ पुलिया की दीवार पर बैठा दिखा, राहगीरों में खलबली:मोबाइल में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल होने से गांवों में सतर्कता बढ़ी
बलरामपुर के गौरा चौराहा इलाके में बुधवार रात 8 बजे राहगीरों में हड़कंप मच गया। जमुवरिया से बेनीनगर जाने वाले रास्ते पर एक पुलिया की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखा। अचानक जंगली जानवर को सामने देखकर लोग डर गए। लोगों ने कुछ दूरी बनाकर तेंदुए की हरकतें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं। जमुवरिया के रहने वाले अरशद ने भी तेंदुए का वीडियो बनाया।

बलरामपुर के गौरा चौराहा इलाके में बुधवार रात 8 बजे राहगीरों में हड़कंप मच गया। जमुवरिया से बेनीनगर जाने वाले रास्ते पर एक पुलिया की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखा। अचानक जंगली जानवर को सामने देखकर लोग डर गए। लोगों ने कुछ दूरी बनाकर तेंदुए की हरकतें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं। जमुवरिया के रहने वाले अरशद ने भी तेंदुए का वीडियो बनाया। इसमें तेंदुआ पुलिया की दीवार पर साफ दिख रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों के लोग भी सावधान हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को तेंदुए की मौजूदगी से चिंता हो रही है। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि वे रात में सावधानी बरतें और तेंदुआ दिखने पर उसके पास न जाएं। तेंदुए के इस तरह आबादी वाले और भीड़भाड़ वाले रास्ते के पास दिखने से इलाके में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बात शुरू हो गई है। अभी तक उस इलाके में तेंदुए के दोबारा दिखने की कोई खबर नहीं है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
