तीन दिन से लापता युवक पेट्रोल पंप के बाहर मिला:हरदोई में अस्पताल में मौत, पेट्रोल पंप के बाहर अचेत हालत में मिला था
हरदोई शहर के नघेटा रोड पर एक पेट्रोल पंप के बाहर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे एक युवक अचेत हालत में मिला। यह युवक पिछले तीन दिन से लापता था। पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय कमलेश उर्फ रमेश के रूप में हुई है। दोपहर के समय 12:15 बजे शव का पंचनामा भरा गया। कमलेश उर्फ

हरदोई शहर के नघेटा रोड पर एक पेट्रोल पंप के बाहर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे एक युवक अचेत हालत में मिला। यह युवक पिछले तीन दिन से लापता था। पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय कमलेश उर्फ रमेश के रूप में हुई है। दोपहर के समय 12:15 बजे शव का पंचनामा भरा गया। कमलेश उर्फ रमेश मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा के रहने वाले थे। वह अपनी मां और भाई के साथ हरदोई शहर की मील कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। कमलेश रेलवे गंज स्थित दुल्लीचंद चौराहे के पास पल्लेदारी का काम करते थे। मृतक के बड़े भाई गुड्डू ने बताया कि कमलेश मंगलवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे लोगों ने नघेटा रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर उन्हें अचेत पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। एक शव मिलने की खबर मिली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से कमलेश को मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच, उनके बड़े भाई गुड्डू को जिंदपीर चौराहे के पास एक शव मिलने की खबर मिली। वह तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव की पहचान अपने छोटे भाई कमलेश के रूप में की। कमलेश अपनी मां रामश्री के साथ रहते थे। वह दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। उनकी तीन बहनें गुड्डी, रामदेवी और सुज्जा हैं। जिसमें से गुड्डी कि मौत हो चुकी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗