22 अक्टूबर 2026, 7:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

तिलकधारी महाविद्यालय में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाई:बैलेट पेपर के प्रारूप से दी जानकारी, कृपाशंकर सिंह बोले- 100%मतदान से लोकतंत्र मजबूत

जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में गुरुवार को 1 बजे स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बैलेट पेपर के प्रारूप से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसका मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें सही तरीके से वोट डालने की जानकारी देना था। पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम को

तिलकधारी महाविद्यालय में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाई:बैलेट पेपर के प्रारूप से दी जानकारी, कृपाशंकर सिंह बोले- 100%मतदान से लोकतंत्र मजबूत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में गुरुवार को 1 बजे स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बैलेट पेपर के प्रारूप से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसका मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें सही तरीके से वोट डालने की जानकारी देना था। पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों से हिस्सा लेने की अपील की। सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता का वोट डालना बहुत जरूरी है। उन्होंने 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों से खुद वोट डालने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, सर्वेश सिंह, विनय और भाजपा नेता प्रवेंद्र चौहान समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗