पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से कहा है कि संविधान के विरुद्ध किसी अवैध आदेश के अनुसार काम न करें. आरके सिंह ने सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) की शाम एक्स पर अपना वीडियो बयान जारी किया है. अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके, प्रशांत भूषण आदि को टैग भी किया है.
आरके सिंह का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद-19 के अनुसार जनता को शांतिपूर्वक सभा करने और प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार है. यह सभी लोकतांत्रिक देश की जनता को उपलब्ध है, तो पुलिस कमिश्नर दिल्ली किस आधार पर जंतर-मंतर से लोगों को भगा रहे हैं या गिरफ्तार कर रहे हैं? किस कानून के अंतर्गत?
आरके सिंह ने कहा, "पुलिस को यह अधिकार प्राप्त है कि कोई भी सभा को या जुलूस को रेगुलेट करे, लेकिन रेगुलेट का मतलब यह नहीं है कि वो किसी सभा को और जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दे… यह लोगों के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है."
जंतर मंतर पर सभा @DelhiPolice @CJP_for_India @Cockroachisback @abhijeet_dipke @pbhushan1 @lafcindia https://t.co/HLOaGqsnkD
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) October 5, 2026
यह भी पढ़ें- पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
'पुलिस कमिश्नर नहीं दे सकते दलील'
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेगुलेशन के नाम पर आप किसी संवैधानिक अधिकार को बिल्कुल निरस्त नहीं कर सकते. पुलिस कमिश्नर यह भी दलील नहीं दे सकते कि जंतर-मंतर पर सभा करने से लोगों को असुविधा होगी. क्योंकि जंतर-मंतर पर पहले भी सभाएं होती रही हैं. अनुमति भी दी गई है. ऐसे में अभी अनुमति देने से मना करने का अधिकार पुलिस कमिश्नर को नहीं है.
'संविधान के अनुसार करें काम'
उन्होंने कहा, "भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी शपथ लेते हैं कि संविधान और कानून के अनुसार काम करेंगे. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी संविधान के अनुसार काम करें. संविधान के विरुद्ध किसी अवैध आदेश के अनुसार काम न करें."
यह भी पढ़ें- अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'

