3 अक्टूबर 2026, 5:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य:मौर्य बोले- हमारी विचारधारा और लड़ाई एक; INDIA गठबंधन के साथ रहेंगे, चाहते हैं राहुल बनें प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य:मौर्य बोले- हमारी विचारधारा और लड़ाई एक; INDIA गठबंधन के साथ रहेंगे, चाहते हैं राहुल बनें प्रधानमंत्री
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल होगी। आगे की रणनीति और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस बारे में बाद में चर्चा की जाएगी। बोले- भाजपा को हटाना और संविधान बचाना लक्ष्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का उनका लक्ष्य भाजपा को हटाना और संविधान को बचाना होगा। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य होगा ‘भाजपा को हटाओ, देश को बचाओ’ और ‘संविधान को बचाओ, भाजपा को हटाओ’। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। उनकी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में इन्हीं मुद्दों को लेकर काम कर रही है। साझा विचारधारा को देखते हुए अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। बता दें, शनिवार को पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे थे। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी (BSP) को छोड़कर भाजपा के सदस्य बने थे, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मौर्य ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में ज्वाइन कर ली थी। वह योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में श्रम, रोजगार और समन्वय के मंत्री के रूप में रहे। कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम शिवा मौर्य है। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। मौर्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और एलएलबी तथा मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) की डिग्री हासिल की। मौर्य ने 1980 में राजनीति में कदम रखा। 1991 में वह जनता दल के महासचिव बने। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 1996 में वह पहली बार विधानसभा के सदस्य बने। वह अलग-अलग राजनीतिक दलों में रहते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सदन के नेता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मार्च से अक्टूबर 1997 तक वह भाजपा समर्थित मायावती सरकार में मंत्री रहे। इसके बाद 2002 से 2003 तक बसपा सरकार में भी मंत्री रहे। मौर्य ने पडरौना और डलमऊ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया और पांच बार विधायक रहे हैं। मौर्य लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रहे। इसके बाद भाजपा में शामिल हुए और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा। बाद में सपा से अलग होकर अपनी पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- BJP का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया:संजयन त्रिपाठी ने कल मुलाकात की थी, सपा ने अचानक 2 MLC प्रत्याशी बदले यूपी में होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव से पहले सपा ने बड़ा दांव खेला है। अखिलेश यादव ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। संजयन बीजेपी में टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने बगावत करते हुए बीजेपी का झंडा उतार दिया था। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोए थे। शुक्रवार को लखनऊ में डॉ. संजयन ने सपा जॉइन की थी। इसके अगले ही दिन शनिवार को सपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗