13 अक्टूबर 2026, 12:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
लाइफस्टाइल

दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

दीवाली का त्योहार आते ही घर की सजावट, मिठाइयों और नए कपड़ों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासकर महिलाओं के लिए इस मौके पर नई साड़ी खरीदना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता. बाजार में खूबसूरत सिल्क, बनारसी, कांजीवरम और डिजाइनर साड़ियों को देख उन्हें खरीदने की इच्छा होना स्वाभाविक है. हालांकि साड़ी खरीदने

दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दीवाली का त्योहार आते ही घर की सजावट, मिठाइयों और नए कपड़ों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासकर महिलाओं के लिए इस मौके पर नई साड़ी खरीदना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता. बाजार में खूबसूरत सिल्क, बनारसी, कांजीवरम और डिजाइनर साड़ियों को देख उन्हें खरीदने की इच्छा होना स्वाभाविक है. हालांकि साड़ी खरीदने के लिए पति को मनान बेहद मुश्किल होता है.

ऐसे में अगर आपने भी अपने लिए कोई साड़ी पसंद की है लेकिन पति उसके लिए मान नहीं रहे हैं. तो इस बात को लेकर नाराज होने या बहस करने के बजाय कुछ समझदारी भरे तरीके आप के काम आ सकते हैं. जानें पति को मनाने के आसान टिप्स के बारे में.

सही समय देखकर करें अपनी बात

कई बार पति काम में व्यस्त होने, घर के खर्चों या दूसरी जिम्मेदारियों के कारण खरीदारी की बात को टाल देते हैं. ऐसे में बार-बार साड़ी का जिक्र करने या गुस्सा दिखाने के बजाय सही समय का इंतजार करना बेहतर होता है. जब वे आराम से बैठे हों और उनका मूड अच्छा हो, तब प्यार से अपनी पसंद के बारे में बताएं. उन्हें समझाएं कि दीवाली आपके लिए कितना खास त्योहार है और नई साड़ी पहनने से आपको कितनी खुशी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता

अपनी पसंद और बजट दोनों बताएं

कई बार महंगी खरीदारी की चिंता के कारण भी पति नई साड़ी लेने से बचते हैं. इसलिए सिर्फ साड़ी की तस्वीर दिखाने के बजाय उसकी कीमत और अपने बजट के बारे में भी खुलकर बात करें. अगर आपकी पसंद की साड़ी बजट से बाहर है, तो उसी तरह की दूसरी साड़ी देखने का ऑप्शन रखें. आप ऑनलाइन सेल, त्योहारों के ऑफर या स्थानीय बाजार में भी अच्छे ऑप्शन तलाश सकती हैं. इससे आपकी पसंद और परिवार के बजट के बीच बैलेंस बनाना आसान होगा.

पति को खरीदारी में शामिल करें

अगर पति आपकी पसंद को लेकर कंफ्यूज हैं, तो उन्हें भी खरीदारी का हिस्सा बनाएं. उन्हें साड़ी के दो-तीन ऑप्शन्स दिखाएं और उनकी राय पूछें. चाहें तो साथ में बाजार जाने या ऑनलाइन साड़ियां देखने का प्लान बनाएं. इस तरह खरीदारी केवल आपकी मांग नहीं, बल्कि दोनों के लिए एक अच्छा और नया एक्सपिरियंस बन सकता है. इस वजह से साथ में समय बिताने का मौका भी मिलेगा और शॉपिंग भी हो जाएगी.

साड़ी को दीवाली के खास पल से जोड़ें

अगर पति अभी भी खरीदारी टाल रहे हैं, तो उन्हें बताएं कि आप दीवाली की पूजा, परिवार के साथ मिलन या त्योहार की तस्वीरों के लिए नई साड़ी लेना चाहती हैं. अपनी पसंद के पीछे की वजह समझाने से उन्हें आपकी भावना बेहतर तरीके से समझ आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗