3 अक्टूबर 2026, 5:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दवा करोबारी की हत्या का मास्टर मांइड निकाला सुब्रत:बहू शालू को पुलिस की क्लीन चिट, सुब्रत बोला- पिता का कई महिलाओं से था अफेयर

करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पूरा मास्टर माइंड बेटा सुब्रत विनोचा निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में बहू शालू का कोई भी रोल नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी। अब पुलिस उसकी रिहाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कार

दवा करोबारी की हत्या का मास्टर मांइड निकाला सुब्रत:बहू शालू को पुलिस की क्लीन चिट, सुब्रत बोला- पिता का कई महिलाओं से था अफेयर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पूरा मास्टर माइंड बेटा सुब्रत विनोचा निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में बहू शालू का कोई भी रोल नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी। अब पुलिस उसकी रिहाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कारोबारी का बेटा सुब्रत शराब, जुएं, सट्टा का लती थी। मंहगे-महंगे शौक और समाज में अपना स्टेट्स सिंबल बनाने के लिए वह कर्जें में डूबता चला गया, कर्ज चुकाने के लिए उसने कई बैंकों से 40 लाख का लोन ले लिया था, जिसकी मासिक किस्तें 55 हजार रुपए जाती थी। दवा कारोबारी उसे खर्च के लिए महीने में 40 हजार रुपए देते थे, शालू ने पति का कर्ज चुकाने के लिए अपने पिता नरेश अरोड़ा से 14 लाख रुपए भी सुब्रत को दिलाए थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूछताछ में सुब्रत ने कहा कि उसके पिता विनीत मिनोचा रंगीन मिजाज के थे, जिस कारण उसकी मां भी उनसे अलग रहती थी। विनीत के कई महिलाओं से संबंध थे। महिलाओं के साथ गोवा में पार्टी की फोटो भी विनीत ने सुब्रत को दिखाई थी। उसे आशंका थी कि पिता की रंगीन मिजाजी के चलते कोई महिला उनसे शादी करके घर न आ जाए, जिससे करोड़ों संपत्ति का दूसरा वारिस भी हो जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗