27 अक्टूबर 2026, 5:54 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दहेज में थार नहीं दी, दूल्हा नहीं लाया बारात:गोंडा में सदमे में दुल्हन बेहोश, अस्पताल में भर्ती, मां बोली- मिन्नतें करने पर भी नहीं माने

गोंडा में शादी में थार गाड़ी न देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिवार वाले रात भर बारातियों को इंतजार करते रहे। कई बार समझाने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। उसने बिना थार लिए शादी से इनकार की दिया। जिससे शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन को सदमा लग गया। वो कई बार रोते-रोते बेहोश हो गई। सुबह परिवार के लोगों ने थाने ज

दहेज में थार नहीं दी, दूल्हा नहीं लाया बारात:गोंडा में सदमे में दुल्हन बेहोश, अस्पताल में भर्ती, मां बोली- मिन्नतें करने पर भी नहीं माने
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोंडा में शादी में थार गाड़ी न देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिवार वाले रात भर बारातियों को इंतजार करते रहे। कई बार समझाने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। उसने बिना थार लिए शादी से इनकार की दिया। जिससे शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन को सदमा लग गया। वो कई बार रोते-रोते बेहोश हो गई। सुबह परिवार के लोगों ने थाने जाकर दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कटारिया मोहल्ले का है। दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला कटारिया मोहल्ले के रहने वाले मिर्जा अजमल बेग पेशे से ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी नाजो खातून, बेटी नौशबा मिर्जा बेग और एक बेटा है। अजमल बेग ने अपनी बेटी नौशबा मिर्जा बेग का निकाह करीब एक साल पहले गोरखपुर निवासी मोहम्मद असलम के बेटे मोहम्मद सलमान के साथ तय किया था। सलमान तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा है। अभी विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है। सोमवार (26 अक्टूबर) को निकाह की तारीख तय हुई थी। निकाह के लिए शहर का मैरिज पैलेस बुक किया गया था। शादी के लिए दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाकर तैयार बैठी थी और रिश्तेदार बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। तय समय बीतने के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो वधू पक्ष ने फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक दूल्हे वाले बारात निकलने की बात कहकर टालते रहे। 6 बजे तक इंतजार करते रहे पीड़ित मां नाजो खातून ने बताया- रात 12 बजे के बाद वर पक्ष ने साफ कह दिया कि अगर दहेज में थार नहीं दी तो शादी नहीं होगी। बारात न आने और रिश्ता टूटने की बात सुनकर दुल्हन गश खाकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। मां बोली- 15 दिन तक घर पर रुकता था दूल्हा मां नाजो खातून ने बताया- होने वाला दामाद शादी फिक्स होने के बाद हमारे घर आता जाता था। 15-15 दिन यहां पर रहता था। पहले दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने कहा था कि हमको कुछ नहीं चाहिए केवल सादगी से निकाह कर दीजिए। इसपर हमने कहा कि हमारी एक ही बेटी है। हम अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक दे देंगे। उस समय वो लोग मान गए थे। मां का कहना है कि हमारे परिवार के बुजुर्गों ने दूल्हे वालों से हाथ जोड़कर मिन्नतें भी कीं, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे और शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस बोली- दोनों परिवारों से कर रहे पूछताछ नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के परिजनों से जानकारी ली है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दूल्हे के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है। ----- ये खबर भी पढ़ें सरकारी नर्स ने गर्भवती भाभी की हत्या कराई:देवरिया में 3 लाख में सुपारी दी; वजह-अफेयर खुलने का डर था देवरिया में सरकारी नर्स ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से अपनी गर्भवती भाभी की हत्या करा दी। भाभी उसके अफेयर में रोड़ा बन रही थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अपने गहने गिरवी रखकर किलर को ढाई लाख रुपये एडवांस दिए थे। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗