2 अक्टूबर 2026, 4:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

देहरादून में इंटरनेट कंपनी के दो इंजीनियरों की मौत:ऑफिस में मिले शव; सुबह कर्मचारी ने गेट खोला तो कमरे में भरा था धुआं

देहरादून में दम घुटने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई। दोनों के शव ISBT के पास पटेलनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड नाम की इंटरनेट कंपनी के जनरेटर रूम में मिले। दोनों कर्मचारी 29 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे जनरेटर स्टार्ट करने के लिए उसके पास पहुंचे थे और वहीं कमरे में सो गए थे

देहरादून में इंटरनेट कंपनी के दो इंजीनियरों की मौत:ऑफिस में मिले शव; सुबह कर्मचारी ने गेट खोला तो कमरे में भरा था धुआं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देहरादून में दम घुटने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई। दोनों के शव ISBT के पास पटेलनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड नाम की इंटरनेट कंपनी के जनरेटर रूम में मिले। दोनों कर्मचारी 29 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे जनरेटर स्टार्ट करने के लिए उसके पास पहुंचे थे और वहीं कमरे में सो गए थे। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब कंपनी के सीनियर इंजीनियर ने दोनों कर्मचारियों को फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने एक तीसरे कर्मचारी को चेक करने के लिए भेजा। कर्मचारी ने जैसे ही कमरा खोला, तो देखा कि कमरे में जनरेटर का धुआं भरा हुआ था और दोनों कर्मचारी जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह और 26 वर्षीय लव कुश के रूप में हुई है। रोहित सिंह हरिद्वार का रहने वाला था, जबकि लव कुश फैजाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी था। दो तस्वीरें देखिए- 6 पॉइंट में पूरी खबर… 1. रात 12:30 बजे तकनीकी खराबी और जनरेटर स्टार्ट- 29 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंटरनेट से जुड़ी तकनीकी समस्या आ गई थी। उस समय बिजली भी कटी हुई थी। कंपनी के चंडीगढ़ स्थित ऑफिस से निर्देश मिलने पर इंटरनेट मेंटेनेंस का काम देखने वाले इंजीनियर रोहित सिंह (29) और लव कुश (26) जनरेटर चलाने के लिए जनरेटर रूम में पहुंचे। 2. रात 2:30 बजे सीनियर इंजीनियर से हुई थी बात- दोनों कर्मचारियों ने जनरेटर में तेल डालकर उसे स्टार्ट किया। रात करीब 2:30 बजे कंपनी के सीनियर इंजीनियर ने फोन कर स्थिति का जायजा लिया, तब दोनों ने बातचीत की थी। इसके बाद जनरेटर और एसी चालू रखकर दोनों कर्मचारी उसी कमरे में सो गए। 3. सुबह फोन न उठने पर खुला मामला- बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब सीनियर इंजीनियर ने रोहित और लव कुश को कई बार कॉल किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने कंपनी के तीसरे कर्मचारी गुरमीत को मौके पर जाकर देखने के लिए भेजा। 4. कमरा खोलते ही उड़े होश – बेसुध मिले दोनों साथी- कर्मचारी गुरमीत ने जैसे ही जनरेटर रूम का गेट खोला, अंदर जहरीला धुआं भरा हुआ था। जनरेटर और एसी दोनों चल रहे थे। रोहित और लव कुश जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। उठाने की कोशिश करने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया गया। 5. अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच- घटना की सूचना सुबह डायल 112 के जरिए पटेलनगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण जनरेटर के धुएं से दम घुटना माना जा रहा है। 6. परिजनों को अस्पताल भर्ती होने का दिया गया था फोन- मृतक रोहित के ताऊ खुशीराम राठौर ने बताया कि परिवार को पहले केवल यह सूचना दी गई थी कि बेटा अस्पताल में भर्ती है। जब वे देहरादून पहुंचे, तब मौत का पता चला। रोहित 29 साल का था, अविवाहित था और करीब 18 हजार रुपए महीने की नौकरी पर पिछले 7 सालों से कंपनी से जुड़ा हुआ था। वहीं, साथी कर्मचारी गुरमीत का कहना है, "सुबह जब ऑफिस पहुंचकर कमरा खोला तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। जनरेटर और एसी दोनों चल रहे थे। मैंने दोनों को उठाने की कोशिश की लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। कंपनी स्तर पर मुआवजे या आर्थिक सहायता को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।" मृतक रोहित के ताऊ खुशीराम राठौर ने कहा, "घर पर फोन आया था कि बेटा अस्पताल में भर्ती है, जल्दी देहरादून पहुंचिए। यहां आए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि जनरेटर के धुएं से दम घुटने के कारण यह हादसा हुआ है।"
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗