6 अक्टूबर 2026, 4:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप

पश्चिम बंगाल की दो हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में विधानसभा उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. नंदीग्राम में सुबह 9 बजे तक 20.89 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं रेजीनगर में 18.05 फीसदी वोटिंग हुई. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री

नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पश्चिम बंगाल की दो हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में विधानसभा उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. नंदीग्राम में सुबह 9 बजे तक 20.89 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं रेजीनगर में 18.05 फीसदी वोटिंग हुई. 

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है. वहीं रेजीनगर में हुमांयु कबीर का दबदबा रहा है.

कांग्रेस के एक चुनाव एजेंट ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि यहां धांधली हो रही है. उन्होंने आयोग को बताया, "बूथ नंबर 193, बोयाल-2 ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 15, 18, 19 और 20 पर मतदाताओं को डरा-धमकाकर वोट डालने से रोका गया. गोकुलनगर के बूथ नंबर 250 से 269 तक धांधली हुई है." 

इस बीच नंदीग्राम ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है. मतदान प्रक्रिया के दौरान अशांति फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया है.

हुमांयु कबीर गिरफ्तार

वहीं रेजीनगर में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमांयु कबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में उनके पार्टी ऑफिस में पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस के बाद हुई. उन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर वोटरों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया और लोगों से 'मुगर' (भारी लकड़ी के डंडे) लेकर पुलिस की कथित ज्यादती का विरोध करने को कहा.

रेजीनगर से हुमांयु कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उम्मीदवार हैं. रेजीनगर में बीजेपी ने मुर्शिदाबाद जिले के पूर्व अध्यक्ष सखराव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता की TMC के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, TMC के ही दूसरे उम्मीदवार सफ़ीउज़्ज़मान शेख, कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और CPI(M) के सैयद असद अली हैं.

नंदीग्राम में कौन कौन उम्मीदवार?

BJP ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के दो दिन बाद, 6 मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन किया. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗