31 अक्टूबर 2026, 10:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पीईटी अभ्यर्थियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिली:फिरोजाबाद में परीक्षा देने निकले युवाओं की बढ़ी मुश्किलें

फिरोजाबाद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सीट पाने की बात तो दूर, कई अभ्यर्थियों को खड़े होकर धक्के खाते हुए सफर करना पड़ा। परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचन

पीईटी अभ्यर्थियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिली:फिरोजाबाद में परीक्षा देने निकले युवाओं की बढ़ी मुश्किलें
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
फिरोजाबाद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सीट पाने की बात तो दूर, कई अभ्यर्थियों को खड़े होकर धक्के खाते हुए सफर करना पड़ा। परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचने की चिंता के बीच अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दैनिक भास्कर की टीम ने शुक्रवार को टूंडला जंक्शन पर पहुंचकर ट्रेनों में भीड़ और अभ्यर्थियों की परेशानी की पड़ताल की। इस दौरान परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने अपनी पीड़ा बताई। खुर्जा में परीक्षा देने जा रहे राकेश ने बताया कि ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली। उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। वहीं, अलीगढ़ जा रहे अभ्यर्थी दिनेश चंद्र ने बताया कि ट्रेन में सीट मिलना तो दूर, भीड़ के चलते काफी मुश्किल से जगह बनाकर यात्रा करनी पड़ी। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा देने के लिए समय से केंद्र पहुंचना जरूरी है, लेकिन ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। परीक्षा के लिए घर से निकले युवाओं को मंजिल तक पहुंचने से पहले ही भीड़ के बीच संघर्ष करना पड़ा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗