3 अक्टूबर 2026, 2:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पटनाः गर्दनीबाग में पप्पू यादव का डबल अटैक, छात्रों से नेताओं तक निशाना

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बुधवार (23 सितंबर 2026) को पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पहुंचे, जहां छात्र विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नर्सिंग, दारोगा भर्ती, BPSC और MBBS PG परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए. सांसद ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार को गंभ

पटनाः गर्दनीबाग में पप्पू यादव का डबल अटैक, छात्रों से नेताओं तक निशाना
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बुधवार (23 सितंबर 2026) को पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पहुंचे, जहां छात्र विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नर्सिंग, दारोगा भर्ती, BPSC और MBBS PG परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए. सांसद ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. वहीं उन्होंने जमुई मामले पर सीएम सम्राट और बीजेपी नेताओं को घेरा है.

पटना, बिहार: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव गर्दनीबाग में छात्रों के धरने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मामला नर्सिंग का है, 1799 वाला दारोगा का है, BPSC का भी है। दो-तीन लीडर को जेल भेज दिया गया। गयाजी में FIR हुआ। ये मान लिया गया कि चोरी हुई है, फिर भी रद्द नहीं किया गया।… pic.twitter.com/KdOvRkshzm

— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 23, 2026

पप्पू यादव ने कहा कि मामला सिर्फ एक भर्ती का नहीं है. उन्होंने नर्सिंग भर्ती, 1799 पदों वाली दारोगा भर्ती और BPSC से जुड़े मामलों का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि दो-तीन छात्र नेताओं को जेल भेजा गया और गया में FIR भी दर्ज हुई. सांसद ने कहा कि जिस मामले में चोरी की बात सामने आई, उसके बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई. लगातार हमारे बच्चों पर जुल्म क्यों किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 'मोरल पुलिसिंग' पर घिरीं BJP की मंत्री श्रेयसी सिंह, CJP ने पूछे तीखे सवाल

नर्सिंग रजिस्ट्रार पर लगाया गंभीर आरोप

सांसद ने नर्सिंग परीक्षा से जुड़े मामले में भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा- रजिस्ट्रार की ओर से पास कराने के लिए 60 हजार रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है. छात्रों की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. पप्पू यादव ने MBBS PG परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि परीक्षा में सिलेबस से बाहर का सवाल पूछा गया. हंगामे के बाद करीब तीन घंटे तक परीक्षा कैंसिल की गई और इसके बाद नया सवाल दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार छात्रों को परेशानी का सामना क्यों करना पड़ रहा है?

#WATCH | पटना, बिहार | पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा, "...पहले वे अपने परिवार में देखें कि कितने आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं... ये वे लोग हैं जो बलात्कारियों और माफियाओं को टिकट देते हैं। पहले वे अपना चाल-चरित्र तो बदलें। पहले वे अपने गिरेबाँ… pic.twitter.com/Bd5HwpTa0O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2026

जमुई मामले पर नेताओं को घेरा

जमुई छेड़छाड़ मामले पर सांसद ने नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा- जो लोग दूसरों को फांसी की बात कहते हैं, उन्हें पहले अपने परिवार और राजनीतिक दलों के आरोपों पर नजर डालनी चाहिए. पहले वे अपने परिवार में देखें कि कितने आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं. ये वे लोग हैं जो बलात्कारियों और माफियाओं को टिकट देते हैं. पहले वे अपना चाल-चरित्र तो बदलें. पहले वे अपने गिरेबां में झांककर देखें और फिर बताएं कि किसे फांसी मिलनी चाहिए या नहीं. शराब, शवाब और कवाब में सब नेता डूबे हुए हैं. पहले फांसी नेता को मिले जो छेड़खानी करते हैं. फिर पदाधिकारी को मिले, ये लोग लौंडा नाच देखने आरा जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Explained: बिहार में TRE-4 में 32,388 पदों पर वैकेंसी! परीक्षा पैटर्न में बदलाव का रखें ध्यान

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗