बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात खाजेकलां थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस वक्त हुई जब पश्चिम दरवाजा मोड़ के पास यात्रा आगे बढ़ रही थी. तभी अचानक गोली चली, जो सीधे कुंदन को जला लगी, मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी.
हत्या की खबर से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झडप हो गयी. सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति काबू. पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर राजद ने NDA सरकार पर सवाल उठाए हैं.
यह भी पढ़ें:बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
यात्रा ने अचानक मच गयी अफरा-तफरी
मृतक के भाई गौरव ने बताया कि सभी लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक किसी ने गोली चला दी, जो कुंदन को जा लगी. उसे फौरन ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
नाराज भीड़ ने डीजे और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है. इसके बाद मूर्ती का विसर्जन भी करवाया गया. खुद पुलिस अधिकारियों ने ट्रैक्टर चलाया और मूर्ती को गंतव्य तक पहुंचाया.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
एसपी पूर्वी शैलजा कुमारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ा जाएगा. मौके पर पुलिस बल मौजूद है और शान्ति-व्यवस्था कायम है. पूरे मामले की जांच भी की जा रही है. हालांकि इसमें पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई होगी या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
उधर इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़े कर दिए हैं. दुर्गा विसर्जन में पुलिस की मौजूदगी में गोलीबारी ने पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. इससे पहले भी पटना और बिहार के कई शहरों में लगातार गोलीबारी की घटनाओं ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

