3 अक्टूबर 2026, 5:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. पोखर में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया,

पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. पोखर में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, जिउतिया पर्व को लेकर शुक्रवार को गांव में महिलाओं और बच्चियों की चहल-पहल थी. इसी दौरान गांव की कुछ महिलाएं और बच्चियां स्नान करने के लिए पोखर पर पहुंचीं. स्नान करने के दौरान चार बच्चियां धीरे-धीरे पोखर के गहरे हिस्से में चली गईं. देखते ही देखते चारों गहरे पानी में डूब गईं.

1 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 SC, यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आई BJP की संभावित लिस्ट

गहरे पानी में डूबने से इन लोगों की मौत

कुछ देर बाद जब बच्चियां दिखाई नहीं दीं तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास जुट गए. ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्चियों की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला. मृत बच्चियों की पहचान प्रमोद महतो की 13 वर्षीय बेटी सोनामति और 10 वर्षीय फूलमती, वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी तथा अच्छेलाल पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चियों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़पुर ले जाया गया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने चारों बच्चियों की जांच की. जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. एक साथ चार बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗