2 अक्टूबर 2026, 5:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुए:दूसरे वनडे में चोट लगी, अंशुल कंबोज को मौका; सुंदर की जगह नमन धीर टी-20 टीम में

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी। प्रसिद्ध की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही नमन धीर को वॉशिंग्टन सुंदर की जगह टी-20 टीम में मौका दिया गया है। सिलेक्शन कमिटी न

प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुए:दूसरे वनडे में चोट लगी, अंशुल कंबोज को मौका; सुंदर की जगह नमन धीर टी-20 टीम में
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी। प्रसिद्ध की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही नमन धीर को वॉशिंग्टन सुंदर की जगह टी-20 टीम में मौका दिया गया है। सिलेक्शन कमिटी ने नवंबर में होने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए यह फैसला लिया है। सुंदर इससे पहले 11 अक्टूबर से शुरु हो रहे रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे, ताकि उन्हें रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए पर्याप्त मैच मिले। BCCI ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। 5 ओवर ही डाल सके थे प्रसिद्ध गेंदबाजी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की जांघ में परेशानी हुई। वे मैच में सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत ने इस मुकाबले 8 विकेट से जीता। इसमें वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 39 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं अंशुल कंबोज अंशुल कंबोज को तेज गेंदबाज हैं। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंशुल कंबोज ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और एक विकेट लिया था। यह कंबोज का अब तक का इकलौता टेस्ट मैच है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗