13 अक्टूबर 2026, 1:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'फैजुल्लागंज में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित':अखिलेश बोले- अब तक आपदा घोषित नहीं, घर छोड़ने को मजबूर लोग; चन्द्रिका देवी मंदिर बंद

लखनऊ 14 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज की है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फैजुल्लागंज में करीब पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बावजूद क्षेत्र को अब तक आपदा घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों क

'फैजुल्लागंज में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित':अखिलेश बोले- अब तक आपदा घोषित नहीं, घर छोड़ने को मजबूर लोग; चन्द्रिका देवी मंदिर बंद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ 14 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज की है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फैजुल्लागंज में करीब पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बावजूद क्षेत्र को अब तक आपदा घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, नाव और दूसरी जरूरी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही हैं। बता दें कि यहां 40 से 50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूबे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं। घरों में रखा राशन खराब हो गया है। कई परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवरात्र में श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, गोमती नदी का जलस्तर थोड़ा घटा है। शनिवार शाम 6 बजे गऊघाट पर जलस्तर 108.54 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗