6 अक्टूबर 2026, 5:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिजनौर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:नजीबाबाद रेलवे यार्ड में धड़ से अलग मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे यार्ड में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही

बिजनौर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:नजीबाबाद रेलवे यार्ड में धड़ से अलग मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे यार्ड में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शव प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच मेनलाइन पर पड़ा था। हादसे के कारण रेलवे लाइन भी बंद हो गई थी, जिसे बाद में क्लियर कराया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही तलाशी के दौरान मृतक के पास से VIVO कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला, लेकिन कोई पहचान पत्र या टिकट नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ट्रैक पर कैसे पहुंचा और किस ट्रेन से हादसा हुआ। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗