27 नवंबर 2026, 3:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बृजभूषण बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया:बहराइच में कहा- आपातकाल में लाखों लोग जेल भेजे गए, न को बताया राजनीतिक मजबूरी

बहराइच पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों और छात्रों को जेल में डाला गया था। इसके बावजूद कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे थे बृजभूषण बृजभूषण शरण सिंह मारवाड़

बृजभूषण बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया:बहराइच में कहा- आपातकाल में लाखों लोग जेल भेजे गए, न को बताया राजनीतिक मजबूरी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बहराइच पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों और छात्रों को जेल में डाला गया था। इसके बावजूद कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे थे बृजभूषण बृजभूषण शरण सिंह मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने बहराइच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीजेपी और RSS को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया राजनीतिक मजबूरी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान पर बृजभूषण ने कहा कि दोनों दलों के बीच कोई बड़ा वैचारिक विवाद नहीं है। उनके मुताबिक, गठबंधन बनाए रखना दोनों की राजनीतिक मजबूरी है। राहुल-अखिलेश में सबसे बड़ा नेता कौन? राहुल गांधी और अखिलेश यादव में से विपक्ष का सबसे बड़ा नेता कौन है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद को ही सबसे बड़ा नेता मानते हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗