2 अक्टूबर 2026, 4:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह बोले- मुझे चुनाव नहीं लड़ना:अखिलेश से व्यक्तिगत संबंध, मेरे खिलाफ नहीं बोलते; मैं सपा सांसद रहा हूं

यूपी में राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। सपा प्रमुख के प्रति बढ़ती नरमी पर बृजभूषण ने अयोध्या में कहा, अखिलेश से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं। हम उनकी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। बृजभूषण ने आगे कहा, वह हमारी तारीफ करते हैं तो हम भी उनकी तारीफ करते हैं।

बृजभूषण सिंह बोले- मुझे चुनाव नहीं लड़ना:अखिलेश से व्यक्तिगत संबंध, मेरे खिलाफ नहीं बोलते; मैं सपा सांसद रहा हूं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। सपा प्रमुख के प्रति बढ़ती नरमी पर बृजभूषण ने अयोध्या में कहा, अखिलेश से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं। हम उनकी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। बृजभूषण ने आगे कहा, वह हमारी तारीफ करते हैं तो हम भी उनकी तारीफ करते हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वे मेरे खिलाफ नहीं बोलते हैं। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। मैं भाजपा में हूं और वे सपा के नेता हैं। पूर्व सांसद ने चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना। दोपहर 2 बजे दिल्ली से अयोध्या पहुंचे बृजभूषण का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर साफ संकेत दिए। हालांकि राजनीति से दूर रहने की बात नहीं कही है। इससे पहले अगस्त में भी वह कह चुके हैं कि 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इशारों में केशव मौर्य और सपा पर कसा तंज बृजभूषण सिंह ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य और सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि सपा के 25 विधायक मेरे सम्पर्क में हैं। कुछ कहते हैं कि बीजेपी के विधायक संपर्क में हैं। मुझे इन सब बातों पर कुछ नहीं कहना है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि 'बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। लेकिन सवाल ये है कि हम उन सबको एडजस्ट कैसे करेंगे? हम किसी से झूठा वादा करके वादाखिलाफी नहीं करना चाहते।’ इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… एक दिन पहले कहा था- अखिलेश के बिना सब कुछ सूना है बुधवार सुबह दिल्ली में बृजभूषण सिंह से सवाल किया गया था कि कांग्रेस कह रही है कि यूपी में सपा के साथ गठबंधन में 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि अखिलेश के बिना सब कुछ सूना है। यूपी में अखिलेश के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि यूपी में कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव न लड़ने को तैयार नहीं है। अखिलेश INDI गठबंधन की बैठक में भी नहीं जा रहे हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा- अखिलेश आएंगे या नहीं, अभी कुछ कह नहीं सकते। हो सकता है कि बैठक में उनकी पार्टी का कोई प्रतिनिधि आ रहा हो, लेकिन यूपी में अखिलेश के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। जब उनसे राज्यसभा जाने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो बृजभूषण शरण सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया था। दोपहर में बृजभूषण से जुड़े सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा था, मेरे और उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। यूपी के विकास के मुद्दे पर हम सब एक हैं। बाबा रामदेव के बयान का समर्थन किया बृजभूषण ने योग गुरु बाबा रामदेव के 'हिंदुस्तान में सभी कंवर्टेड मुसलमान' बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा- जहां तक बाबा रामदेव के मुस्लिम समाज को लेकर दिए बयान की बात है, मैं यह बात पहले से कहता रहा हूं। मुस्लिम समाज में 70-80 प्रतिशत लोग हिंदू समाज से गए हुए हैं। बाबा रामदेव ने जो बात कही है, वह बात उनसे पहले मैं कह चुका हूं। …………………………………………… यह खबर भी पढ़िए प्रेमानंद महाराज ने फिलहाल दर्शन-दीक्षा बंद की: वृंदावन में साधकों के लिए ड्रेस कोड भी खत्म; शिष्य के सुसाइड के बाद फैसले मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज में दर्शन और दीक्षा पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय कब तक प्रभावी रहेगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह खबर भी पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗