3 अक्टूबर 2026, 7:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बांदा में गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, पहले भी दर्ज हुआ था केस

बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र के बीरा गांव में शुक्रवार को देर रात साढ़े 9 बजे आठ माह की गर्भवती 23 वर्षीय महिला सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर धन्नी से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट के बाद हत्या करने का आर

बांदा में गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, पहले भी दर्ज हुआ था केस
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र के बीरा गांव में शुक्रवार को देर रात साढ़े 9 बजे आठ माह की गर्भवती 23 वर्षीय महिला सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर धन्नी से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रात करीब साढ़े नौ बजे शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीरा गांव निवासी सीमा देवी (23) की शादी छह फरवरी 2025 को कौशांबी के मंझनपुर में सामूहिक विवाह समारोह में विमल सिंह के साथ हुई थी। परिवार के अनुसार, उनका पहला बच्चा जन्म के बाद नहीं बचा था। इस समय सीमा आठ माह की गर्भवती थी। उसका पति विमल करीब 10 दिन पहले महाराष्ट्र गया था, जहां वह ट्रक चालक का काम करता है। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विद्यालय से छुट्टी होने के बाद परिवार की बच्ची पलक घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई अटल पहुंचा। उसने मकान के पीछे से चढ़कर अंदर जाकर दरवाजा खोला। पलक अंदर पहुंची तो सीमा देवी को फंदे पर लटका देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। जानकारी मिलने पर शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सीमा की सास शिवपतिया, जेठानी विभा और मंझले जेठ की पत्नी दीक्षा देवी फतेहपुर के सरकंडी गांव गई थीं। कौशांबी के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र निवासी मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि सीमा के साथ शादी के बाद से ही ससुराल में मारपीट की जाती थी। करीब पांच महीने पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसको लेकर कमासिन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने ही सीमा की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗