2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:एसएसपी अनुराग आर्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित; 4 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चुने गए बरेली के 4 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में आयोजित समारोह में SSP अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों के सीने पर पदक सजाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। एसएसपी कार्यालय में आयोजित सम्मान सम

बरेली में पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:एसएसपी अनुराग आर्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित; 4 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चुने गए बरेली के 4 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में आयोजित समारोह में SSP अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों के सीने पर पदक सजाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। एसएसपी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कर्मियों के सीने पर पदक लगाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। उन्होंने पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इन्हें मिला सम्मान: निरीक्षक संजय धीर – डीजी कमेन्डेशन गोल्ड (DG Commendation Gold) उप-निरीक्षक अर्जुन सिंह – सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह – उत्कृष्ट सेवा पदक मुख्य आरक्षी अनुज चौधरी – उत्कृष्ट सेवा पदक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्र, सीओ एलआईयू विजय राणा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। SSP अनुराग आर्य ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ दी गई सेवाएं विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗