22 अक्टूबर 2026, 7:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बरेली में शिक्षक MLC चुनाव कल, 6763 शिक्षक करेंगे वोटिंग:22 सेक्टरों में बंटा जिला; बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक

बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। बुधवार को संजय कम्युनिटी हॉल से मतदान कर्मियों को बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर और मतदाता सूची देकर बूथों के लिए भेजा गया। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नर शंभू कुमार ने संजय कम्युनिटी हॉल पहुंचकर चुनाव की तैयारियों का

बरेली में शिक्षक MLC चुनाव कल, 6763 शिक्षक करेंगे वोटिंग:22 सेक्टरों में बंटा जिला; बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। बुधवार को संजय कम्युनिटी हॉल से मतदान कर्मियों को बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर और मतदाता सूची देकर बूथों के लिए भेजा गया। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नर शंभू कुमार ने संजय कम्युनिटी हॉल पहुंचकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को चेकलिस्ट से मिलान के बाद चुनाव सामग्री दी गई है। 6763 शिक्षक मतदाता करेंगे फैसला जिले के 6,763 शिक्षक मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाने के लिए ब्रीफिंग की गई। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर भी मौजूद रहेगा। इससे मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। 6 सुपर जोन, 10 जोन और 22 सेक्टरों में बंटा जिला सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 6 सुपर जोन, 10 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। हर पोलिंग पार्टी के साथ एक सब-इंस्पेक्टर और दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सेक्टर और जोन स्तर पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। मतदाताओं के मोबाइल फोन मुख्य गेट पर जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗