2 अक्टूबर 2026, 12:21 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बारिश और तेज हवाओं से धान-गन्ने की फसल गिरी:किसानों की चिंता बढ़ी, तैयार धान पानी में डूबा

बरेली के मीरगंज में शनिवार सुबह तेज हवा और बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल कई जगह जमीन पर गिर गई। तैयार धान पानी में डूब गया। मिर्च की फसल में पानी भरने से पौधों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। धान की फसल पककर तैयार थी और कई किसान कटाई की

बारिश और तेज हवाओं से धान-गन्ने की फसल गिरी:किसानों की चिंता बढ़ी, तैयार धान पानी में डूबा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली के मीरगंज में शनिवार सुबह तेज हवा और बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल कई जगह जमीन पर गिर गई। तैयार धान पानी में डूब गया। मिर्च की फसल में पानी भरने से पौधों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। धान की फसल पककर तैयार थी और कई किसान कटाई की तैयारी में थे। किसान भूकनलाल, धनगर छेदालाल, गंगवार त्रिवेनी, धनगर राजपाल और दिवाकर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि फसल तैयार करने में हजारों रुपये खर्च हुए थे। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि हर साल मौसम की मार से फसलें खराब होती हैं। कभी बारिश, कभी ओलावृष्टि तो कभी तेज हवाओं से नुकसान होता है। इससे खेती करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗