2 अक्टूबर 2026, 9:25 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बुलंदशहर में किसान की संदिग्ध मौत:चारपाई पर मिला शव, हत्या की आशंका पर जांच शुरू

बुलंदशहर के स्याना के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा में बुधवार को बुजुर्ग अमरपाल (57) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी

बुलंदशहर में किसान की संदिग्ध मौत:चारपाई पर मिला शव, हत्या की आशंका पर जांच शुरू
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बुलंदशहर के स्याना के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा में बुधवार को बुजुर्ग अमरपाल (57) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चारपाई पर पड़ा मिला शव अमरपाल मंगलवार रात खाना खाने के बाद रोजाना की तरह सोने चले गए थे। सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह चारपाई पर पड़े मिले। काफी प्रयास करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिवार ने जताई हत्या की आशंका मृतक के भतीजे ने अमरपाल की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗