बलरामपुर में भीषण हादसा, अफसर और उनकी मां की मौत:पत्नी गंभीर, ट्रक से भिड़ी कार फिर बोलेरो से टकराई
बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर पहले ट्रक से टकराई और इसके बाद सड़क पर जा रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में कार सवार श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्यामनारायण की पत्नी वंदना (40) गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे ह

बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर पहले ट्रक से टकराई और इसके बाद सड़क पर जा रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में कार सवार श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्यामनारायण की पत्नी वंदना (40) गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर मेवालाल पुलिस चौकी के पास हुआ। श्यामनारायण तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मां की डायलिसिस कराने पत्नी के साथ स्विफ्ट डिजायर (UP 32 LQ 6166) से लखनऊ जा रहे थे। देखें 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला... तुलसीपुर चीनी मिल कॉलोनी निवासी श्यामनारायण के परिवार में पत्नी वंदना और 16 वर्षीय बेटा सत्यम है। सत्यम लखनऊ में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे श्यामनारायण खुद कार चला रहे थे। उनके साथ मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना भी थीं। बताया गया कि बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर बालाजी गैस सर्विस के पास अचानक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर जा रही बोलेरो से भी भिड़ गई। तीनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्यामनारायण और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक ने बताया- अचानक ट्रक की ओर चली गई कार हादसे में शामिल बोलेरो नौगढ़ के दूल्हा कोठी से लखनऊ जा रही थी। उसमें प्रकाश, राम सिंह, रामरतन और चंद्रभान समेत अन्य लोग सवार थे। बोलेरो चालक राजेश ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर उनके आगे चल रही थी। बालाजी गैस एजेंसी के पास अचानक कार अपनी दिशा से हटकर सामने से आ रहे ट्रक की ओर चली गई। ट्रक से टकराने के बाद डिजायर उनकी बोलेरो से भी जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवत: श्यामनारायण को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी गंभीर, लखनऊ रेफर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल वंदना को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया है। हादसे के बाद बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत और बहू के गंभीर घायल होने से परिवार में कोहराम मचा है। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗